20 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया : पंडित तरुण झा
सहरसा : ब्रज किशोर फाउंडेशन एवं ज्योतिष संस्थान के संस्थापक डा रहमान चौक निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है।मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है।इस दिन मंगल कार्य करना शुभ माना जाता है।पंडित तरुण झा बताते है की अक्षय तृतीया 20 अप्रैल,सोमवार को पुरे दिन ही मनाया जायेगा!इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा एवं उनकी चरण पादुका की पूजा का विशेष महत्व है।देवी लक्ष्मी का वास धन के साथ धान्य में भी होता है,अन्न का दान जरूर करें।अक्षय तृतीया पर विष्णु अवतार भगवान परशुराम जी का जयंती भी मनाया जाता है।इस दिन दान का सर्वाधिक महत्व होता है। इस दिन संभव हो तो जरुरतमंदो को पानी से भरी सुराही, अन्न,फल,मिठाई, वस्त्र एवं अपने सक्षमता के अनुसार जो भी दान हो तो शुभ माना जाता है।अक्षय का अर्थ ही है, जो कभी क्षय ना हो,शास्त्र के अनुसार मान्यता है की आज किया हुआ दान कभी व्यर्थ नहीं होता है।वही किसी प्रकार किए गए पुण्य कर्म करने पर उसमे वृद्धि होती है।वह पुण्य कभी क्षीण नही होता है।उन्होंने कहा कि मिथिला में शरबत पिलाने की परम्परा आज भी कायम है।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.