देश व समाज के अत्यंत पिछड़े वर्गों के विकास में ग्रामीण बैंकों की अहम भूमिका : बेन प्रिया
सहरसा : बिहार ग्रामीण ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के साथ संयुक्त रूप से एक भव्य एवं ऐतिहासिक सभा का आयोजन किया गया।बिहार ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ की सभा मे मुख्य अतिथि महापौर को सम्मानित किया गया।सहरसा पूरब बाजार स्थित गन्दर्भलोक में आयोजित सभा में महापौर ने देश मे गरीबो के उत्थान हेतु ग्रामीण बैंक की सराहना की।उन्होंने देश के विकास में समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग को भी आर्थिक रूप से मदद हेतु समस्त ग्रामीण बैंक कर्मियों को बधाई एवं शुभकामना दी।महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि एआईआरआरबीईए जो ग्रामीण बैंकों का भारत का सबसे बड़ा संगठन है। उसके बारे में वे पहले से ही अवगत हैं और इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी अजीत झा ने भी संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहना और एकजुट होकर सही दिशा में निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है। इस गरिमामयी अवसर पर संरक्षक कमल कुमार, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, पूर्व संरक्षक सह रिटायरीज़ के वरिष्ठ साथी सह अभिभावक राकेश माइकल, उपमहासचिव सह मुख्य प्रबंधक अभिषेक कुमार,क्षेत्रीय सचिव अमित आलोक सहित अनेक इकाईयों के अध्यक्ष एवं सचिवगण तथा सहरसा के सैकड़ों साथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। विशेष रूप से हमारे महिला विंग की अध्यक्ष मेधा झा तथा सेवानिवृत्त साथियों की सक्रिय भागीदारी ने इस सभा को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।यह सभा हर मायने में ऐतिहासिक और अत्यंत सफल रही। अपने संबोधन में यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हुई कि अमलगमेशन के पश्चात जहाँ सहरसा इकाई में हमारे संघ की संख्या मात्र 20 थी, वहीं आज यह बढ़कर 90 हो चुकी है। यह अभूतपूर्व वृद्धि यहाँ की नवनिर्वाचित टीम की अथक मेहनत, समर्पण और निरंतर सक्रियता का जीवंत प्रमाण है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.