विश्वकर्मा सम्मान समारोह की सफलता हेतु ग्राम पंचायत मोहनपुर में बैठक सम्पन्न

सहरसा : विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में दिनांक 01 मई 2026 समय 11 बजे, स्थान सम्राट अशोक भवन, चांदनी चौक, सहरसा में आयोजित होने वाले विश्वकर्मा सम्मान समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत मोहनपुर में श्री बाल्मीकि बढ़ई जी के निजी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री बीरेंद्र बढ़ई जी ने की।

बैठक में भगवान विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार एवं ठठेरा समाज के उत्थान, संगठन, शिक्षा, सामाजिक विकास एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि राजनीति में भी विश्वकर्मा समाज का कद बढ़ सके और समाज को उचित प्रतिनिधित्व प्राप्त हो।बैठक में मुख्य रूप से लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा जी, श्री फुलेश्वर रजक जी (प्रखंड अध्यक्ष LJPR), के डी शर्मा जी एवं विश्वकर्मा समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए।इसी दौरान श्री कौशल बढ़ई जी (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), श्री रघुनाथ कुमार,श्री बीरेंद्र बढ़ई जी, श्री विलास बढ़ई जी, श्री बाल्मीकि बढ़ई जी, श्री हरे राम बढ़ई जी,श्री तेजनारायण पंडित, सुरेंद्र पंडित, रमेश पंडित, सुनीता देवी, गौरी देवी, सुमित्रा देवी, अंजनी कुमार सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित कर जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ बच्चों को शिक्षित करना भी अत्यंत आवश्यक है। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी और राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने 01 मई को आयोजित होने वाले विश्वकर्मा सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.