स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

सहरसा : जिला समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम स्वजनगणना अंतर्गत सभी कर्मियों की प्रविष्टि संबंधी प्रखंडवार समीक्षा की गई । समीक्षा के क्रम में पाया गया कि  स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कुल कार्यरत 2516 में से मात्र 876 कर्मियों द्वारा ही लिंक के माध्यम से प्रविष्टि की गई है। निर्देशित किया गया कि सभी कर्मियों का शत प्रतिशत एंट्री लिंक के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करेंगे। सात निश्चय पार्ट 3 के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य संस्थान में आवश्यतानुसार रंग रोगन, समुचित साफ सफाई की व्यवस्था एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधा गुणवत्तापूर्ण हो एवं समय से दी जाए इस हेतु सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया।समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारीयों को जिलाधिकारी द्वारा सुधारात्मक कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ साथ राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में que management system को प्रभावी बनाने हेतु token display system एवं  pos प्रिंटर अधिष्ठान की समीक्षा की गई। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सकों एवं कर्मियों के कर्तव्य तालिका प्रदर्शित करें जिसमें उनके नाम के साथ उनका दूरभाष संख्या भी अंकित रहे ताकि किसी भी मरीजों को कठिनाई न हो। तत्पश्चात Gardasil टीकाकरण एवं HPV टीकाकरण की समीक्षा की गई । उपलब्धि संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण सभी को सख़्त निर्देश दिया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि प्राप्त की जाए। शिक्षा विभाग, ICDS, एवं जीविका को इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। भाव्या पोर्टल की समीक्षा के क्रम मे पाया गया कि राज्य स्तर से किए गए रैंकिंग में सहरसा जिला का स्थिति काफी  संतोष प्रद नहीं है। वर्तमान में सहरसा जिला 16 वे पायदान पर है।सदर अस्पताल सहरसा मे मरीजों के ऑनलाइन कंसल्टेशन में कार्य संतोष प्रद नहीं है। सलखुआ का भी प्रदर्शन काफी असंतोषप्रद है।इसके अतिरिक्त कम प्रदर्शन वाले स्वास्थ्य संस्थान के प्रमुख एवं संबंधित  चिकित्सक से  स्पष्टीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भव्या कार्यक्रम के अन्य इंडिकेटर पर भी आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के सभी संस्थानों को साफ सफाई, मरीजों के स्वच्छ पानी पीने हेतु आरओ की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा भावना से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में चलाए जा रहें विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी सभी कार्यक्रम पदाधिकारी से ली एवम आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। मेडलपार पोर्टल के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सहरसा जिलांतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थान अंतर्गत इंजरी एवं पोस्टमार्टम संबंधी ऑनलाइन एंट्री पोर्टल के माध्यम से नहीं की जा रही है। सभी स्वास्थ्य संस्थान प्रमुख को निर्देशित किया गया कि शत प्रतिशत बैकलॉग एंट्री करते हुए इसकी समीक्षा समय समय पर करें ताकि अपेक्षित उपलब्धि प्राप्त की जा सके।

    जिलाधिकारी महोदय  ने सभी संबंधित संस्थाओं के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को ओपीडी में कमी वाले संस्थान को इसमे सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।वहीं चिकित्सकों को ससमय ड्यूटी करने,संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए सभी संस्थानो को निर्देशित किया गया। एएनसी गुणवत्तापूर्वक करने एवं भव्या पोर्टल का रिव्यु कर उसमे सुधार करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जो मरीज अस्पताल मे ओपीडी में दिखाने आते हैं उन्हें निबंधन पश्चात अविलंब चिकित्सक द्वारा देख लिया जाए एवम दवा ससमय उपलब्ध हो जाए एवम अनावश्यक विलंब ना हो इसे सुनिश्चित किया जाए।ताकि एवरेज जर्नी टाइम एवं एवरेज वेटिंग टाइम में आवश्यक सुधार लाया जा सके।जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करे , स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करे इसे सुनस्चित किया जाए। उन्होंने टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य , परिवार कल्याण, वेक्टर जनित रोग, गैर संचारी रोग, संस्थागत प्रसव, अस्पताल में प्रसव से जुड़ा सेवाओं को सुदृढ़ करने, हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों का संचालन , आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का डाटा संधारण, एवम अन्य रिपोर्टिंग कार्य मे आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर जन आरोग्य समिति का गठन करते हुए इसकी मासिक बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा प्रति हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी प्रकार के वेलनेस एक्टिविटी शत प्रतिशत हो इसे सुनिश्चित किया जाए।सभी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर सरकार के द्वारा निर्धारित दावा सूची के अनुसार दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विभाग द्वारा निर्धारित जांच संबंधी विवर्णी को स्वास्थ्य संस्थान मे प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आम नागरिक को संस्थान मे कितने प्रकार की जांच होती है इसकी जानकारी हो सके। टेलीमेडिसिन की उपलब्धि पर असंतोषजनक मानते हुए इसकी उपलब्धि और बढ़ने एवं सुधार हेतु निर्देशित किया गया।  आयुष्मान भारत कार्यक्रम के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थान अधिक से अधिक tms का कार्य करें। दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि सभी प्रकार की दवाएं स्वास्थ्य संस्थान में उपब्ध रहे। इसे सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन  के अलावा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकाररी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ,जिला लेखा प्रबंधक, योजना समन्वयक, डीसीएम , अनुश्रवण पदाधिकारी ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक के अलावा प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.