बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
सहरसा : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई के आह्वान पर बीआरसी सिमरी बख्तियारपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगों के समर्थन में किया गया.जिसमें मुख्य मांग नियोजित शिक्षकों की नियमावली के अनुकूल कालबाद पदोन्नति.स्नातक ग्रेड प्रधानाध्यापक में पदोन्नति अब तक कई वर्षों से टाल मटोल किया जा रहा है. सेवा पुस्तिका का संधारण एवं शिक्षकों की समस्या समय निष्पादन नहीं किया जाता है. शिक्षिका एवं नियोजित शिक्षक का अब तक मार्च का वेतन भुगतान नहीं हुआ.धरना में शामिल प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, प्रखंड सचिव बंधन पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष अजर हुसैन,चंदेश्वरी मलिक,शिक्षक इकराम उल हक, प्रिय रंजन कुमार, कांचू कुमारी आदि उपस्थित रहे.
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.