जनतादल (यू) जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
सहरसा : शहर के गांधी पथ स्थित निज आवास पर जिला अध्यक्ष गूँजेश्वर साह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। सोनबरसा विधायक रत्नेश सदा की उपस्थिति में जनता दल यू जिला कमिटी के गठन हेतु एक बैठक बुलाई गई।
जिसमें निर्णय लिया गया कि जनता दल यू पार्टी के जो सम्मानित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में जगह दी जाएगी। कमेटी के सदस्यों का चयन राज कमेटी के अनुमोदन के पश्चात प्रकाशित किया जाएगा।जिला अध्यक्ष गूँजेश्वर शाह ने कहा जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विगत 20 वर्षों से बिहार में सभी क्षेत्रों में ईमानदारी के साथ जितना डेवलपमेंट विकास हुआ है इस विकास के कार्यों को हम सभी जनता दल यू के निष्ठावान कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पित है।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सोनबरसा विधायक रत्नेश सदा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं पार्टी को धारदार तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के 2005 से लेकर 2025 तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर गांव को शहर से कनेक्ट कनेक्टिविटी किया गया है। बिजली 23 घंटा रहती है स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के कार्य की गईं है।इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता श्री सुनील कुमार सिंह डॉ0 लुतफुल्लाह श्री जय सिंह राजकुमार शाह गणेश कुमार गौरव पान उपेंद्र सिंह कुशवाहा स्मिता सिंह घनश्याम मेहता अरुण सिंह रघुनंदन सिंह श्रीकांत झा विजय कुमार सिंह घनश्याम महतो मनोज कुमार ज्ञानेंद्र कुमार सुधीर कुमार संतोष ठाकुर अरुणेश कुमार सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.