बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण व विजय सूर्य पताका फहराकर झंडोतोलन किया
सहरसा : वीर कुंवर सिंह विज्योत्सव पर वीर कुंवर सिंह जागरण मंच के तत्वाधान में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक स्थिति प्रतिमा स्थल पर विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बाबू वीर कुंवर सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विजय सूर्य पताका फहराकर झंडोतोलन किया गया।लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।वही विज्योत्सव कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह जागरण मंच के सचिव विजय बसंत सिंह के अध्यक्षता एवं सागर कुमार नन्हें के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते वीर कुंवर सिंह जागरण मंच के पूर्व अध्यक्ष डॉ रूद्र प्रताप सिंह ने कहा वीर कुंवर सिंह सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है।बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्म बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव में हुआ था।1777 में जन्मे, 80 वर्षीय वीर कुंवर सिंह ने 1857 के विद्रोह में अद्भुत साहस का प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने अंग्रेजों को जगदीशपुर में करारी शिकस्त दी थी। वीर कुंवर सिंह को "तेगवा बहादुर" के नाम से भी जाना जाता है और उनका विजयोत्सव बिहार के गौरवशाली इतिहास का एक अभिन्न हिस्सा है। जो उनकी वीरता, साहस और समर्पण को सम्मानित करता है।बाबू वीर कुंवर सिंह के अटूट समर्पण और अन्याय के खिलाफ लड़ने के आदर्शों को युवाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।यह विजयोत्सव हमें देशभक्ति और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देता है।मौके पर मुरली प्रसाद सिंह, राजवल्लव सिंह, दिलीप सिंह,गजेंद्र सिंह,शशि सिंह राजपूत , धनिकलाल मुखिया, प्रो गौतम सिंह, लल्लू झा,ज्योति कुमार सिंह,राजकिशोर झा, रोशन सिंह धोनी,राजू सिंह,आशीष टिंकू, मुरारी पाठक, जीतेन्द्र सिंह चौहान,शिवभूषण सिंह,पंकज सिंह, संजीव सिंह, ज्ञानू सिंह,विपिन सिंह, आशीष गुप्ता, सोनू गुप्ता, बबलू सिंह, विनीत सिंह, भानु प्रताप सिंह, चंदन सिंह, गौरव सिंह,संतोष सिंह, अजित सिंह पप्पू, भगवान सिंह, तुलापट्टी के सरपंच संजय सिंह,मनोज सिंह, सरोज सिंह, संजय सिंह, सोना भदूरिया,वार्ड पार्षद आशीष रंजन,महेश कुमार, हरिशंकर साह,गोलू सिंह,संजीव सिंह, अभिषेक सिंह, प्रिंस सिंह, बजरंग दल के मोनू सिंह,अभिषेक गुप्ता,अंकित सिंह,अमन सागर, संजय साह, बउवा सिंह, सोनू चौहान, सुभाष सिंह, शंकर शशि यादव हैम नारायण गुप्ता, संजय साह,राकेश कुमार सिंह,बालेश्वर भगत,हरेराम स्वर्णकार सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.