बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में आयोजित

सहरसा : स्थानीय पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में महान स्वतत्रंता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाई गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के‌ प्राचार्य सहित सभी प्राध्यापकों ने वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महान योद्धा को याद किया। 1857 के नायक को श्रद्धांजलि देने के लिए महाविद्यालय के‌ छात्राध्यापकों ने भी समारोह में शामिल होकर बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में महाविद्यालय के‌ प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा ने बाबू वीर‌ कुंवर सिंह को महान स्वतत्रंता सेनानी बताते हुए उन्हें दूरदर्शी, ओजस्वी, और भारत का गौरवशाली सपुत बताया. इस अवसर पर महाविद्यालय के‌ प्राध्यापक प्रमुख व डीएलएड विभागाध्यक्ष के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर कुमार सिंह ने उन्हें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और प्रेरणास्रोत के रूप में वर्णित किया।महाविद्यालय के‌ सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, परीक्षा नियंत्रक अंशु कुमार गुप्ता ने बाबू‌ वीर कुंवर सिंह के साहस, नेतृत्व और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन और संघर्ष पर विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के‌ प्राध्यापक रंजय कुमार राजा, श्रीनिवास,अखिलेश कुमार, विजया मिश्रा, रंजन कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.