वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर महापौर ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
सहरसा : शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव के अवसर पर गुरुवार कों श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने संजीव झा विचार मंच के साथियों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महापौर बैन प्रिया ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय है। उनके साहस, पराक्रम और देशभक्ति से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर ही समाज और देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी उनके वीरता गाथा को याद करते हुए नमन किया। मौके पर विनय झा,श्यामल पोद्दार, शंभू नाथ झा, गौतम भगत, बृज नंदन झा, ज्ञानु ज्ञानेश्वर, राहुल झा, रौशन माधव, पंकज ठाकुर, पुष्कर, दीपक दिनकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.