कांग्रेस पार्टी के ओबीसी जिलाध्यक्ष बने रंजन यादव,कार्यकर्ताओ में हर्ष
सहरसा : जिला कांग्रेस कमिटि के संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन का विस्तार किया जा रहा है।साथ ही कर्मठ युवा एवं योग्य लोगो को संगठन में दायित्व सौपा जा रहा है।इस कड़ी में जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन यादव को कांग्रेस जिला ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन नें मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदन ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है श्री यादव अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे एवं प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाएंगे। वही नव नियुक्त ओबीसी जिला अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास कर जो महती जिम्मेदारी सौंपी है ।इस संगठन को मजबूत करने व कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगाएंगे। उनके मनोनयन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश झा, वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोइनुद्दीन, रामसागर पांडे, बैजनाथ झा, कांग्रेस कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, मृत्युंजय कुमार सिंह,युवा नेता मृणाल कामेश सहित अन्य लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामना व्यक्त कर संगठन मजबूती की कामना व्यक्त की।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.