जानकी नवमी के अवसर पर वैदेही फाउंडेशन का ग्यारहवां वार्षिक आयोजन

सहरसा : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली  में जानकी नवमी के अवसर पर वैदेही फाउंडेशन का ग्यारहवां वार्षिक आयोजन 'ग्यारहम जानकी प्राकट्योत्सव 2026' वैशाख शुक्ल नवमी को राजेन्द्र भवन सभागार, आईटीओ, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में मनाया जाएगा।दोपहर बाद से प्रारम्भ होकर रात्रि भोज तक चलने वाले इस कार्यक्रम का नियमित आकर्षण रहता है, सीता सम्बंधित संगोष्ठी एवम परिचर्चा, 5 विधा मे वैदेही स्त्री शक्ति समान, लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, सुदीर्घ/ स्वर्णिम दाम्पत्य सम्मान, वार्षिक स्मारिका लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिथिला के पारंपरिक भोजन।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद एवं संरक्षक, दधीचि देहदान समिति होंगे साथ ही अतिथि वक्ता के तौर पर प्रोफेसर राम नाथ झा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली, श्रीमती तनूजा शंकर, प्रसिद्ध टेलीविजन व मीडिया प्रोफेशनल और संस्कृति विशेषज्ञ  एवं डॉ स्वाति चंद्रा, साउथ एशियन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर और अंग्रेजी व हिंदी कवियित्री शामिल रहेंगी। साथ ही प्रोफेसर विद्यानाथ झा विदित, प्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार एवं पूर्व संयोजक, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, जो वर्तमान में रांची प्रवास करते हैं उनको आजीवन उपलब्धि सम्मान प्रदान किया और उनका विशेष उद्बोधन भी होगा।वैदेही फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष क्रमशः अमर नाथ झा और कुमकुम झा ने बताया कि विभिन्न विधाओं में अति विशिष्ट कार्य करने वाले देश के पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया जायेगा इस वर्ष पर ।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला से आये श्रीमान धनिक लाल मंडल जी एवं टीम द्वारा गायन एवं अहमदाबाद की श्रीमती मनीषा झा जी द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां रहेंगी।हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम का समापन मिथिला के पारंपरिक भोजन और पान सुपारी से किया जाएगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.