डीएम ने नशा विरोधी अभियान में और तेजी लाने का दिया निर्देश
सहरसा : आज दिनांक:24.04.26 को श्री दीपेश कुमार, भा०प्र०से०,जिलाधिकारी सहरसा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्तमान में संचालित नशाविरोधी अभियान की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में औषधि निरीक्षकों को पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ आगामी तीन दिनों के दौरान जिलांतर्गत चिन्हित स्थलों पर सुखा नशा/कोरेक्स के विरुद्ध व्यापक स्तर छापामारी अभियान चलाने एवं नशा व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।निर्देश दिया गया की छापामारी अभियान क्रम में दवा दुकानों की भी जांच की जाए। समीक्षात्मक बैठक के दौरान भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि, मद्य निषेध, NCORD तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान की सुरक्षा एवं अनुश्रवण के संबंध में समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने एवं प्रविष्ट किए गए सभी आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।सभी अंचलाधिकारी को सभी स्रोतों से प्राप्त जनशिकायत संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु,अपर समाहर्ता श्री निशांत एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.