बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 16 वां जिला सम्मेलन आयोजित

सहरसा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 16 वां जिला सम्मेलन शनिवार को समाहरणालय स्थित संघ भवन मे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रुप से जिला अधिकारी दीपेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर उदघाट्न कर संबोधित किए।सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साथी शशिकांत राय ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सभी विभागों संवर्गो के कर्मचारी को एकजुट रहने की जरूरत है । सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र का उदघाट्न बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री साथी सुबेश सिंह द्वारा किया गया जबकि  मुख्य वक्ता के रुप में बिहार राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, पंचायत सचिव के महामंत्री मोहन मुरारी, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के राज्य संयुक्त मंत्री सूर्य नारायण राम, राज्य संयुक्त मंत्री हरिणारयण सिंह  सम्मेलन को संबोधित किए। महासंघ अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ,ललितनारयण मिश्रा  ,रमण कुमार के अध्यक्षता एवं महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार  के संचालन कार्यक्रम संचालित किया गया।सम्मेलन के आखिरी सत्र में नये सत्र के लिए नये कार्यकारिणी का गठन किया गया ।बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, जिला मंत्री शरद कुमार बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष समरेंद्र सिंह,जिला मंत्री अनीष कुमार बने।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.