नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं का किया अपमान : महापौर
सहरसा : शहर के रमेश झा महिला महाविद्यालय सभागार में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम-2026” को पास नहीं होने देने वाले दलों के विरोध में महिलाओं की आवाज को बुलंद किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारी शक्ति अधिनियम की लोकसभा प्रभारी सह महापौर बैन प्रिया ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्षी दलों के आचरण से देशभर की महिलाओं में नाराजगी है। महापौर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभा में राजनीतिक हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की महिलाएं इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देंगी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार साह,राजीव रंजन साह, रिंकी कुमारी, इंद्रा झा, पूजा चौधरी, ज्योति भगत, अंशु भारद्वाज, आशा देवी, बेबी देवी, ऊषा देवी, मीणा सिंह, रामप्रभा देवी, सजनी देवी, कंचन देवी, पार्वती देवी, पूनम देवी, भैरव झा, पंकज पाठक, मिहीर झा, मनोरंजन खा, अभिनव सिंह, राहुल झा, शिवम, खुशी भारद्वाज, राकेश, रौशन सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्याएं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई और अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी की।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.