स्कूली बच्चों ने बाल विवाह की सूचना देने का लिया संकल्प
सहरसा : मधेपुरा जिले के बेलो कला मध्य विद्यालय मुरलीगंज में प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी के नेतृत्व में लोक भारती सेवा आश्रम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन स्कूली बच्चों के बीच किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे। इस अवसर पर आश्रम के सी.एस.डब्ल्यू ममता कुमारी, देवराज भारती ने बाल विवाह कानून को समझाते हुए बच्चों से अपील किया कि अगर कहीं भी 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी हो रही हो तो आप तुरंत चाईल्ड हेल्पलाइन को 1098 पर सूचना देकर किसी बच्चे की जिंदगी को बचा सकते हैं। बाल विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने वाले और उसमें भागीदार होने वाले सभी को दो साल का जेल या एक लाख का जुर्माना अथवा दोनों हो सकता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने बच्चों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक,मानसिक और शैक्षणिक दुष्परिणामों से बच्चों को अवगत कराया ।कार्यक्रम को देवराज भारती और ममता कुमारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बाल विवाह नहीं करने तथा कहीं हो रहा होगा तो उसे बचाने के लिए शपथ लिया।भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आह्वान पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी संगठन लोक भारती सेवा आश्रम द्वारा मधेपुरा जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.