सम्राट अशोक भवन में विश्वकर्मा सम्मान समारोह आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में
सहरसा : कोसी की धरती से विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा पहली मई को शहर के सम्राट अशोक भवन में विश्वकर्मा सम्मान समारोह आयोजित कर वर्षों से सोये विश्वकर्मा संतान सोनार,कमार,लौहार, कुम्हार एवं ठठेरा एकजुट होकर अपनी जगरुकता व सजगता सामाजिक व राजनीतिक संदेश देने जा रही है। इस विश्वकर्मा सम्मान समारोह में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के प्रणेता मुकुल आनंद,कोसी प्रमंडलीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रामसुंदर साहा,कोसी के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा. शीलेन्द्र कुमार,डा.रविन्द्र कुमार शर्मा आदि शिरकत कर समाज को संदेश देंगे। विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा के प्रमुख सह लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि शुक्रवार पहली मई को जिले के विभिन्न गांवों से विश्वकर्मा समाज शहर सहरसा के शहीद चौक स्थित सम्राट अशोक भवन पहुंचकर अपनी जागरूकता व सजगता का परिचय देंगे। विश्वकर्मा समाज अपनी सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी और उत्थान के लिए कोसी की धरती से शंखनाद करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य चल रहा है और जनगणना में अपनी जाति को दर्शाने में कोई पीछे नहीं रहेंगे इस कार्यक्रम का एक उद्देश्य यह भी है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.