बिहार राज्य वन श्रमिक संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस,बकाया वेतन भुगतान की मांग
सहरसा : बिहार राज्य वन श्रमिक संघ संबंध एटक द्वारा शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सत्तार ने किया।महासचिव उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सहरसा कोर्ट के सामने मत्स्य पोखर परिसर में मजदूर दिवस मनाया गया। साथ ही प्रमंडल स्तरीय संगठन का चुनाव भी संपन्न किया गया। बैठक में वन विभाग के पदाधिकारी के तानाशाही रवैया के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि वन विभाग द्वारा पशु वनरक्षी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का मनमानी ढंग से छटनी एवं बाहरी लोगों से काम लिए जाने का आरोप लगाया ।वही मजदूरों ने बताया कि वन विभाग द्वारा आर्थिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है। जिसके कारण जिले में वन मजदूर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 400 पशु वनरक्षी दैनिक भोगी कर्मचारी हैं जिनका वेतन बकाया है। वन विभाग की अधिकारियों की मनमानी के कारण पौधों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। मजदूरों का शोषण कर जेसीबी से काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च तक वृक्षारोपण हो जाना चाहिए। इसके बाद वनों की सुरक्षा होना अनिवार्य है लेकिन अब तक वन विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। जिसके कारण जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम अधर में लटका हुआ है। कर्मियों ने बताया कि वन विभाग के कार्यकाल में अगर सुधार नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि बाह्य स्रोत कर्मियों को 18 महीना का वेतन बकाया है जिसके कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों ने कहा कि जिले में बाहरी कर्मियों से ही काम लिया जाता है।वही स्थानीय मजदूरों को काम नही कराया जा रहा है। वही वाजिब मांग हेतु आवाज बुलंद करने पर काम से हटाया जा रहा है।संघ सभी कर्मियों को पुन: समायोजन की मांग की है।इस मौके पर शंभू कुमार,अरविंद यादव,विजय कुमार,दयानंद कुमार, गेबी लाल यादव,कमलेश्वरी यादव,बिंदेश्वरी सिंह, कमलेश सिंह,राजकुमार मेहता,श्रवण कुमार टुडू, बेंगा महतो,दीपो ऋषि देव,उपेंद्र यादव, कामेश्वरी प्रसाद सिंह,इतवारी मेहता,श्रवण कुमार,शंभू महतो, शंभू यादव, संजय सिंह, संजय शाह, राजकुमारी ऋषिदेव सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.