नगर निगम सफाई कर्मियों के बीच वार्ड पार्षद ने ड्रेस सहित आवश्यक सामाग्री का वितरण किया
सहरसा : मजदूर दिवस के अवसर पर नगरनिगम सफाई कर्मियों को निगम पार्षद ने शुक्रवार को ड्रेस,गलब्स,साबून सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। मजदूर दिवस के मौके पर अपने वार्ड में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को नगर निगम सहरसा कार्यालय से प्राप्त ड्रेस, मास्क, साबुन, ग्लब्स, झाड़ू आदि वितरण निगम पार्षद 31 आशीष रंजन सिंह ने किया।साथ ही सभी सफाई कर्मियों से आग्रह किया ड्रेस में रहे खुद साफ रहे एवं वार्ड में साफ - सफाई बेहतर रखते हुए वार्ड के महान जनता मालिक से अच्छा व्यवहार रहे।श्री सिंह नें कहा कि सफाई कर्मी सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है।ऐसे मे सभी मजदूर सम्मान के पात्र है।जिसका सम्मान आवश्यक है।उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा मजदूरों के लिए सभी आवश्यक सुविधा व सहुलियत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।इस अवसर पर सफाई कर्मियों ने निगम पार्षद श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त प्रसन्नता जताई।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.