हवन,यज्ञ,रुद्राभिषेक करने से आपके अंदर का निगेटिव इनर्जी हटता है

सहरसा - गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षामें सफल छात्रों -छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार का वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।दीप प्रज्वलन में भूतपूर्व एडिटर टाइम्स आफ इन्डिया,दिल्ली, राकेश कुमार, भूतपूर्व राॅ डायरेक्टर निशा पाठक, मुम्बई से आए प्रोफेसर डाक्टर शिल्पा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इन्हें सर्वप्रथम अंग वस्त्र तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा-हवन करते हैं,रुद्राभिषेक करते हैं।वह आपके अंदर का निगेटिव इनर्जी को हटाता हैऔर पोजिटिव इनर्जी बढ़ाता है।आपके अंदर पोजिटिव इनर्जी बढ़ेगा तो आपका दुःख हटेगा।आप सफल होंगे।आप भजन करें,प्रार्थना करें,हवन करें तो आपके अंदर का पापबल हटेगा-निगेटिव इनर्जी हटेगा और आपके अंदर पोजिटिव इनर्जी बढ़ेगा।इस भाव से जब आप प्रार्थना करते हैं तो बात बनेगी।जब आपके अंदर पोजिटिव इनर्जीआयेगी तो आप इसका उपयोग कैसे करेंगे?इस संबंध में उन्‍होंने कहा-24 घंटे में आप एक घंटा ऐसा काम करें।जिसमें आपका प्रत्यक्ष लाभ नहीं हो, इसकेलिए आप सेवा काम कीजिए, बच्चे को पढ़ाईए,साफ-सफाई कीजिए। इस अवसर पर जिले से आए विभिन्न स्कूल के शिक्षक और छात्र तथा शक्तिपीठ के सभी परिजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.