मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्टेशन परिसर में तीन सौ लोगों के बीच स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया

सहरसा - मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्टेशन परिसर, सहरसा में सेवा की रसोई कार्यक्रम के तहत 300 लोगों के बीच स्वादिष्ट भोजन चावल, सब्जी और लड्डू का वितरण शंकर लाल पंसारी के सहयोग से किया गया।मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम हर शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की टीम द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रदान करना और उनकी सेवा करना है।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अदित्य मित्तल ने कहा कि हमें खुशी है कि हम समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा कर पा रहे हैं। उन्होंने श्री शंकर लाल पंसारी जी के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही हम इस तरह के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कर पाते हैं।इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य के रूप में विकास खेतान, सुमित केजरीवाल, नितेश अग्रवाल, आनंद भीमसरिया, विक्रम अग्रवाल, दीक्षित खेतान और प्रीतम उदयपुरिया उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित "सेवा की रसोई" कार्यक्रम से समाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन प्राप्त हुआ और उन्हें एक समय के लिए ही सही, अपने जीवन की कठिनाइयों को भूलने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करते हैं और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।इसके अलावा, मारवाड़ी युवा मंच द्वारा गांधी पथ रोड में एक प्याऊ भी लगाया गया है, जिससे की रोड पर जरूरतमंदों को भीषण गर्मी में पानी पी कर प्यास बुझाई जाती है। इस प्याऊ के माध्यम से हम समाज के लोगों को स्वच्छ पानी प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें गर्मी से राहत दिलाने में मदद कर रहे हैं।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.