संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर तीन में छात्र छात्रा कैडेट भाग लेने पुरबिया एक्सप्रेस से रवाना

सहरसा - आज से बरौनी में आयोजित 17 बिहार बटालियन एन सी सी सहरसा के द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर तीन में छात्र छात्रा कैडेट भाग लेने पुरबिया एक्सप्रेस से प्रस्थान किया।  एन सी सी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने बताया इस शिविर में विशेष रूप से थल सेना कैंप टीसीएस लिए चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी। जिसमें कैडेट्स को उनकी दक्षता के आधार पर चुना जाएगा।इस कैंप में मुख्यतः 7-8 प्रकार की कठिन प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित की जाती हैं, जो कैडेटों के शारीरिक और मानसिक कौशल का परीक्षण करती हैं।फायरिंग,एडवांस फायरिंग,मानचित्र पढ़ना, जजिंग डिस्टेंस और फील्ड सिग्नल,हेल्थ और हाइजीन,टेंट पिचिंग,ड्रिल,लाइन एरिया के प्रतियोगिता का तैयारी किया जायेगा कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग औरसामाजिक कौशल के साथ-साथ अनुशासन और देशभक्ति का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो उन्हें सेना और अन्य क्षेत्रों में भविष्य के लिए तैयार करेगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.