जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने कुमार अमृत राज,महिलाध्यक्ष बनी नीलू देवी

सहरसा : जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को जन सुराज जिला की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती और प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा और नवल किशोर सिंह ने सहरसा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में कुमार अमृत राज,महामंत्री प्रभात अस्थाना,कोषाध्यक्ष रतन राय,महिला अध्यक्ष नीलू देवी, मुख्य प्रवक्ता फैज़ुर रहमान एवं प्रियंका झा सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया।जिलाध्यक्ष कुमार अमृत राज ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि कोसी क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर सहरसा ज़िले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गई है।वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे।जिला सलाहकार समिति में शिशिर कुमार झा, राम अवतार पंडित, नौशाद आलम, अरविंद यादव, सिकंदर चौधरी, जिलाध्यक्ष कुमार अमृत राज, महामंत्री प्रभात अस्थाना, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रतन राय, महिला अध्यक्ष नीलू देवी, युवा अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ मंटू यादव, किसान अध्यक्ष हरेंद्र कुमार खाँ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. नवनीत सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कौशल किशोर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष रमन कुमार भूषण, कर्पूरी मंच अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहबरे इस्लाम, मुख्य प्रवक्ता फैज़ुर रहमान और प्रियंका झा को मुख्य प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.