गोशाला खुलने के पश्चात अनशन हुआ समाप्त, सभी गाय को गौशाला में रखा गया सुरक्षित

सहरसा : वर्षो से बंद पड़े गौशाला को पुनः शुरू करने लिये 17 गौ माता को ले कर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता मोनू सिंह,मानस मिश्रा,राजीव खा,आयुष पोद्दार,राहुल कुमार खा,एस के नायक,आयुष झा अनशन पर बैठे हुए थे।गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण केलिए अनशनकारी कार्यकर्त्ता के समर्थन में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण जिला संयोजक सागर कुमार नन्हें, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा सुरजीत कुशवाहा, महामंत्री राणा करणजीत,सम्पर्क प्रमुख रंजीत दास, विहिप जिलाध्यक्ष पम्पल सिंह, प्रान्त गौ सेवा प्रमुख उमा खां, जिला मंत्री प्रणव मिश्रा, शारदा कांत झा ने जिला अधिकारी सहरसा से मिलकर बंद पड़े गौशाला को अविलम्ब शुरू करने का आग्रह किया। जिसके बाद जिलाधिकारी  ने सम्बंधित अधिकारयों को अविलम्ब कार्य करने का निर्देश दिये एवं आज से गौ माता को गोशाला साला में रखने का अधिकारीयों को निर्देश दिये।वहीं अनशनकारी कार्यकर्त्ता से वार्ता करने का अधिकारीयों को अनशन स्थल पर जाकर करने का निर्देश दिए।जिसके बाद कहरा सीओ एवं कार्यपालक डंडाधिकारी आशा कुमारी ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।तत्पश्चात सभी गौ को बरियाही बाजार स्थिति गौशाला में सीओ एवं अन्य अधिकारीयों ने शिफ्ट किया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.