मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु स्कूली बच्चों नें बनाई मानव श्रृंखला

सहरसा : मातृ दिवस या मदर्स डे के पूर्व संध्या बेला पर स्थानीय हटिया गाछी स्थित सहरसा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मानव शृंखला तैयार कर अपने अपने मां के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।बच्चों द्वारा मानव शृंखला बनाने का मुख्य उद्देश्य मां के प्रति सम्मान, प्रेम, आभार प्रकट करना तथा उनके निःस्वार्थ प्यार, त्याग और समर्पण को सलाम करना था। इस श्रृंखला के निर्माण में कक्षा नर्सरी से वर्ग दो के बच्चों ने भाग लिया। शिक्षिका शालू तोमर के मार्गदर्शन में बच्चों ने इस कार्यक्रम उत्सुकता पूर्वक भाग लेकर मां के प्रति प्रेम को दर्शाया। इस अवसर पर प्राचार्य अवनीश कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ दिवस माताओं के प्रेम और बलिदान का सम्मान करने का दिन है।सबों के जीवन में मां का का बहुत महत्व है। मां अपने बच्चों की सबसे अच्छी दोस्त और प्रथम शिक्षक होती है। मां स्नेही,दयालु और देख भाल करने वाली होती है। बच्चों को सहारा और मार्गदर्शन देने वाली मां के लिए बच्चों को उनकी सेवा के लिए उन्हें स्नेह, सम्मान और छोटे छोटे कार्यों के माध्यम से अपनापन दिखाना चाहिए, साथ ही मां के साथ समय बिताने, उनकी सेहत का ध्यान रखने और उनके प्रति आभारी रहने की आदत डालनी चाहिए। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार दास, मुस्कान, छोटी, मासूम, सत्यम, पूनम और रानी प्रवीण ने भी मां के प्रति अपनी अपनी बातें रखी। अंत में सभी बच्चों ने मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी वहन करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.