भारत के स्वाभिमान परमवीर योद्धा महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती समारोह आयोजित

सहरसा : स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं‌ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समुह के चेयरमैन रजनीश रंजन ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।इस अवसर पर चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़, राजस्थान में हुआ था और उन्हें अदम्य साहस व स्वाभिमान के लिए हमेशा याद किया जाता है।उनके साहस और वीरता की गाथा को बताते हुए आज के युवा पीढ़ी को अपने देश की रक्षा और स्वाभिमान हेतु प्रेरणा लेनी की बात कही।उन्होने कहा कि जंगलों रहकर घास की रोटी खाई लेकिन मुगलों की अधीनता कतई स्वीकार नही किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के‌ प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार मिश्रा, प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप के शोर्य पराक्रम और उनकी वीरता पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के‌ सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, नोडल अंशु कुमार गुप्ता, प्राध्यापक रंजय कुमार राजा, विजया मिश्रा, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर सिंह, कुमार मनीष रंजन सहित बीएड व डीएलएड के छात्राध्यापक मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.