मेगा हेल्थ चेक अप कैंप में लगभग 600 बच्चों के हुआ स्वास्थ्य जांच

सहरसा : लायन्स क्लब ऑफ विशाल के सौजन्य से इंडियन हाई स्कूल के भेड़धरी पटुआहा के प्रांगण में शनिवार को स्कूल के बच्चों, शिक्षकों, और सहयोगी कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जाँच एवं निदान हेतू निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक किया ग‌या। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में स्वराज हॉस्पीटल के डॉ ओमप्रकाश,आशा हॉस्पीटल के डॉ दिनेश कुमार, डेजी होम्यो क्लिनिक डॉ राजेश रंजन,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभाकर प्रसून,डा अभिषेक कुमार राजा,डॉ आर के रंजन,डॉ अंकित आनन्द,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रविन्द्र कुमार शर्मा,डॉ महबुब आलम, आंख रोग विशेषज्ञ डॉ आशिष आनन्द,डा रजनी रंजन सर्जन,उपेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य सपोर्ट स्टाफों का बड़ा योगदान रहा।इस शिविर में 600 से ज्यादा बच्चों और शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को स्वास्थ्य जाँच एवं ईलाज का निःशुल्क लाभ मिला।इस आयोजन को सफल बनाने में 'लायन्स क्लब सहरसा विशाल' के डायरेक्टर लायन तरुण कुमार, अयरेक्टर लायन डॉ ओमप्रकाश, अध्यक्ष लायन डॉ जयंत आशीष, कोषाध्यक्ष लायन ओमप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष लायन, संजय चौधरी, लायन अर्जुन चौधरी, लायन डा बरुण कुमार का बड़ा योगदान रहा।वही इंडियन हाई स्कूल के डायरेक्टर लायन नरेन्द्र वर्मा, उनकी धर्मपत्नी लायन पूनम रानी भारती और नितिन कुमार के द्वारा अपने विद्यालय परिसर में इस आयोजन के लिए सभी तरह के व्यवस्था बखूबी किये गए, जिससे यह आयोजन सफल हो सका।श्री वर्मा ने कहा कि मैं लायन्स क्लब ऑफ सहरसा विशाल से पिछले दस वर्षों से जुड़ा रहा है। हमारे विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए लायन्स क्लब इसके निदान के लिए बात रखकर सह‌योग माँगा गया और बड़ी संख्या में अनेक गणमान्य डॉक्टरों द्वारा बहुमूल्य समय देकर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का स्वास्थ्य जाँच एवं निवारण हुआ।शीघ्र ही  कायस्थ टोला अवस्थित इंडियन हाई स्कूल के शाखा में भी इसी तरह का वृहद आयोजन करने हेतु लायन्स क्लब ऑफ सहरसा विशाल से गुजारिश की गई है। क्लब के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को दरिद्रनारायण भोजन भी अनवरत चलाया जा रहा है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.