दरभंगा में खेल बंद करो, एम्स सहरसा को मंजूर करो : प्रवीण आनंद

सहरसा : कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार झा एवं संरक्षक श्री प्रवीण आनंद ने घोषणा किया है कि एम्स सहरसा की मांग को लेकर दिनांक 23 मई 2026 को सुबह 11 बजे से शंकर चौक, सहरसा में विशाल एक दिवसीय महा धरना होगा।मोर्चा ने आरोप लगाया है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद विवादित भूमि दरभंगा में एम्स निर्माण अधर में लटका है, जबकि सहरसा में पर्याप्त एवं उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध है। कोशी, मिथिलांचल और सीमांचल की करोड़ों जनता आज भी बेहतर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।यह लड़ाई सिर्फ सहरसा की नहीं बल्कि सुपौल,मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया,किशनगंज,कटिहार,दरभंगा,मधुबनी,खगड़िया,बेगूसराय,समस्तीपुर सहित पूरे पूर्वी बिहार और नेपाल सीमावर्ती गरीब जनता के जीवन और अधिकार की लड़ाई है।

मोर्चा ने कहा कि यदि एम्स सहरसा में बनता है तो सिर्फ इलाज की सुविधा ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि पूरा कोशी क्षेत्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। हजारों युवाओं को डॉक्टर,नर्स,तकनीशियन,कर्मचारी, सुरक्षा, परिवहन, होटल, दवा, दुकान एवं अन्य क्षेत्रों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सहरसा,सुपौल और मधेपुरा जैसे जिलों में शिक्षा, व्यापार, सड़क, रेलवे, होटल, मकान, बाजार एवं छोटे उद्योगों का तेजी से विकास होगा। आज हमारे गरीब माता-पिता इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। मरीजों को पटना, दिल्ली और बड़े शहरों में भटकना पड़ता है। अब कोशी प्रक्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी।

हमारी मांग :-

एम्स सहरसा की तत्काल घोषणा करो दरभंगा भूमि की उच्च स्तरीय जांच करो। जनता के पैसे का हिसाब दो मोर्चा ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनता से अपील की है:
“23 मई को काम छोड़ो — शंकर चौक पहुँचो!” एम्स सहरसा हमारा हक है, भीख नहीं!” “अबकी बार आर-पार — एम्स बनेगा सहरसा में ही!” “यह आंदोलन आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, रोजगार और जीवन बचाने की लड़ाई है।
आज बिहार इकलौता राज्य है जहां अभी तक एम्स अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ है । अनुपयुक्त जमीन जो 32 फीट गहरी है उसमें मिट्टी भराई के नाम पर 11 वर्षों में 40 करोड़ की लागत से एक मामूली सा गेट बनाया गया है तो एम्स कब बनेगा । इस महा धरना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय सहरसा के द्वारा समर्पित की जाएगी ।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.