ऊर्जा संरक्षण व बचत को लेकर महापौर बेन प्रिया ने पैदल यात्रा कर पहुंची नगर निगम

सहरसा : नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने ऊर्जा संरक्षण व बचत और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपने आवास गंगजला से नगर निगम कार्यालय तक पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किये गये आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर ऊर्जा की बचत की जा सकती है।उन्होंने कहा कि जरूरत नहीं होने पर वाहन का उपयोग कम करना, पैदल चलना और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना समय की मांग है। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण पर भी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।महापौर की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश बताया।उन्होने कहा कि राष्ट्र की सशक्तिकरण एवं समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा  किया गया अपील विदेशी मुद्रा भंडार बढाने के लिए देशहित में सहायक सिद्ध होगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.