स्नातकोत्तर केंद्र सहरसा में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

सहरसा : स्नातकोत्तर केंद्र, पश्चिमी परिसर सहरसा में बुधवार  को हिंदी विभाग से जुड़े सत्र 24- 26 के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग के वर्ग कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर एमएलटी सहरसा महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष  डॉ मयंक भार्गव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा कि, यहां अध्ययन के दौरान उन्हें कई अनुभव हुए होंगे जिसमें कुछ खट्टी  कुछ मीठी यादें भी होगी, जिसकी याद उन्हें ताउम्र बनी रहेगी, उन्होंने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की।अपने अध्यक्षीय संबोधन में विभाग के अध्यक्ष डॉ लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने जीवन में नकारात्मक विचारों को तिलांजलि  देने की नसीहत देते हुए छात्रों को कहा कि हमें सकारात्मकता की ओर आगे बढ़ने के साथ-साथ  ईर्ष्या, द्वेष सरीखे गलत ख्यालात से निजात पाने की जरूरत है, उन्होंने भी छात्रों की  उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस केंद्र एवं विभाग के दरवाजे  सभी छात्रों के लिए अनवरत खुले हैं तथा यहां आकर अपनी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान वे कर सकते हैं. विभागीय प्राध्यापक डॉ जैनेंद्र ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों को बहुत कुछ सीखने का भी मौका मिलता है जिसका फायदा उन्हें भविष्य में भी मिलता रहेगा. उन्होंने छात्रों को अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद को भी अपने दिनचर्या में शामिल करने की नसीहत देते हुए कहा कि आज के प्रायः  युवा मोबाइल में ही अपने आप को व्यस्त किए रहते हैं, जो उनके हित में कतई नहीं है. विभागीय प्राध्यापिका डॉ अणिमा ने अपने संबोधन में कहा कि आजकल के युवा सामाजिक जीवन से अलग-थलग पर रहे हैं उनमें सामाजिकता का अभाव स्पष्ट झलकता है, उन्होंने छात्रों को समाज से जूड़ने की नसीहत दी।

      समारोह के  शुरुआत में छात्र-छात्राओं द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग पहनाकर एवं चादर भेंटकर की गई, आगत अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान की प्रस्तुति लवली कुमारी द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन के जिम्मेवारी का निर्वहन गौरव कुमार एवं लवली कुमारी द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल देव, दीपेंद्र कुमार, नवीन कुमार निराला, अजीत कुमार, अंकेश कुमार, की अहम भूमिका रही इस मौके पर ज्योति कुमारी, अक्षिता कुमारी, अर्चना, अंजलि,  गुड़िया, बृजरानी, श्वेता, बंदना, निक्की, निशा, स्वीटी, अफसाना, लाडली, ब्यूटी,  नीतू,  हिना, मोनिका, पूजा, शारदा, तन्नू, मधुलिका, किरण, वैष्णवी, स्नेहा, नन्ही, प्रियंका, विद्या, अनु, बबीता, सलूजा, सत्र से जुड़ी तकरीबन सारी छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.