सहरसा जिला राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला संगठन चुनाव संपन्न
सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैजनाथ कुमार विमल, जिला प्रवेक्षक अनन्त कुशवाहा एवं जिला सह प्रवेक्षक इजहार अहमद की देखरेख में सहरसा जिला के आठ प्रखंडों का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई गई, जिसमें निम्नलिखित प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए —
1. सत्तरकटैया — सुबोध झा
2. सौरबाजार — नरेश यादव
3. पतरघट — शैलेश झा
4. सोनबरसा — राजेश कुमार
5. सिमरी बख्तियारपुर — अभिमन्यु सिंह
6. कहरा — कमालुद्दीन
7. नवहट्टा — अमित कुमार निकुंभ
8. सलखुआ — बालकृष्ण कुशवाहा
“इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रवेक्षक अनन्त कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मजबूत संगठनात्मक सोच के कारण राष्ट्रीय लोक मोर्चा आज बिहार सहित पूरे देश में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। सामाजिक न्याय, शिक्षा सुधार, युवाओं के अधिकार एवं पिछड़े-वंचित समाज की आवाज को मजबूती देने के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैजनाथ कुमार विमल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ मानते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत संरचना तैयार करने पर बल दिया है। उन्हीं के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सहरसा जिला संगठन चुनाव को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सभी प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों एवं पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहरसा जिले में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगी।”
नवनिर्वाचित सभी प्रखंड अध्यक्षों को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला संयोजक अर्चना आनन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन पाठक,प्रदेश महासचिव चन्दन बागची,शिवेन्द्र कुमार जीशू, ई. रौशन राजा, विंदेश्वरी मेहता,लोकेश सिंह, अविनाश सिन्हा, चूड़ामणि झा, सुबोध झा,बिपिन रजक, मझरुद्दीन खान, रणजीत कुशवाहा, रोहित यादव, विशाल कुमार एवं अखिलेश मेहता सहित कई नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन चुनाव से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
नेताओं ने सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों से संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.