बच्चों की प्रतिभा को निखारने व बेहतर भविष्य देने के लिए समर्पित है शैक्षणिक संस्था प्रयास

सहरसा : 'प्रयास'संस्था वर्ष 2024 से निरंतर कोशी की धरती पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए समर्पित है। इसी अटूट संकल्प की कड़ी में, हम आगामी महीने में एक भव्य और शानदार कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं।संस्थापक अविनाश कुमार बंटी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य शिक्षकों और निर्देशक के पिछले वर्षों के शानदार अनुभवों औरउपलब्धियों को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।जब बच्चे अपने 'रोल मॉडल' शिक्षकों के कड़े संघर्ष और प्रयासों को जानेंगे, तभी अधिक प्रेरित होकर पूर्ण निष्ठा के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अग्रसर होंगे।उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए शिक्षकों का सम्मान करना परम आवश्यक है।आप इस नेक कार्य में प्रायोजक  बनकर शिक्षकों को सम्मानित करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि आप अपनी इच्छानुसार चैरिटी के माध्यम से भी इस अभियान में सहभागी बन सकते हैं।आपका एक छोटा सा सहयोग, किसी बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.