निर्वाचन पदाधिकारी व पर्यवेक्षक की मौजूदगी में रालोमो के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनी अर्चना आनंद
सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सहरसा जिला अध्यक्ष पद हेतु संगठनात्मक चुनाव प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैजनाथ कुमार विमल एवं पर्यवेक्षक अनन्त कुशवाहा सह प्रवेक्षक मोहम्मद इजहार के नेतृत्व में शनिवार को पटुआहा स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ।जिला अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती अर्चना आनन्द ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया विंदेश्वरी मेहता, प्रखंड अध्यक्ष महिषी बिपिन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर अभिमन्यु सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सत्तरकटैया सुबोध झा एवं प्रखंड अध्यक्ष कहरा कमालउद्दीन ने हस्ताक्षर किए। वहीं समर्थक के रूप में पतरघट प्रखंड अध्यक्ष शैलेश झा, सोनबरसा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण कुशवाहा एवं नवहट्टा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार निकुंभ ने समर्थन प्रदान किया। संगठनात्मक नियमों के अनुसार जिला अध्यक्ष पद हेतु कम-से-कम तीन प्रखंड अध्यक्षों का समर्थन अनिवार्य था।वही निर्धारित समयावधि तक जिला अध्यक्ष पद हेतु केवल एकमात्र नामांकन श्रीमती अर्चना आनन्द द्वारा दाखिल किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैजनाथ कुमार विमल द्वारा नामांकन पत्र की जांचोपरांत उसे सही एवं वैध पाया गया, जिसके उपरांत श्रीमती आनन्द को सहरसा जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैजनाथ कुमार विमल एवं पर्यवेक्षक अनन्त कुशवाहा जी ने संयुक्त रूप से उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन पाठक,पूर्व प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू, जिला प्रधान महासचिव चूड़ामणि झा सहित 91 ग्राम पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे। उक्त बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शंभू कुशवाहा, पवन झा, सुमन राय,मझरुद्दीन खान,आरती देवी, सलामत राईन, संजीत पासवान,विकास कुमार एवं सिंटू पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती आनन्द ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का नेतृत्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा जी ने हमेशा शिक्षा, सामाजिक न्याय, पिछड़े-अतिपिछड़े एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाया है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है और बिहार की राजनीति में एक सशक्त जनआवाज़ बनकर उभर रही है।श्रीमती अर्चना आनन्द ने प्रदेश अध्यक्ष अलोक कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण के कारण पार्टी गांव-गांव तक मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो विश्वास उन पर व्यक्त किया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का कार्य करेंगी तथा सहरसा जिला में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगी।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.