वीरगांव पंचायत के वार्ड संख्या-11 में सहयोग शिविर का सफल आयोजन

सहरसा : महिषी प्रखंड के ग्राम पंचायत वीरगांव के वार्ड संख्या-11 स्थित सामुदायिक भवन में जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य रूप से ADM निशांत कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी अश्वनी कुमार चौबे,प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह,RO मनीषा कुमारी,कर्मचारी सतेन्द्र कुमार, पंचायत सचिव अमित कुमार,कृषि सलाहकार हसीब आलम,कार्यपालक मुकेश कुमार,अनीता कुमारी,महिषी अस्पताल के चिकित्सक एवं ANM,पूर्व मुखिया शिवेन्द्र कुमार जीशू,पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ कुमार विमल,वार्ड सदस्य ममता देवी,वकील ठाकुर,राम सागर साह,प्रमोद साह,बलराम ठाकुर,ओकेश ठाकुर इंद्रजीत ठाकुर अगम राम,चंदन ठाकुर,शहीद इकबाल,संजीत पासवान तथा भरत चौधरी सहित बिजली, कृषि,स्वास्थ्य,आंगनबाड़ी, आशा एवं विकास मित्र विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निष्पादन करते हुए लाभुकों को मौके पर ही सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर ADM निशांत कुमार के द्वारा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सहयोग शिविर के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों 
में उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.