सीपीआई ने सहरसा के एडीएम एवं बिचौलिए पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,जांच की मांग

सहरसा : शहीद जयप्रकाश भवन गांधी पथ में महागठबंधन दलों का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें सहरसा एडीएम कार्यालय के बिचौलिया अनु पटेल एवं दुसरे बिचौलिया गुंजन सिंह के बीच का बात चीत का ओडियो जारी किया गया ओडियो में बिचौलिया अनु पटेल बोलता है कि निशांत कुमार एडीएम मेरा साढु है बिना मेरी इजाजत का एडीएम कार्यालय का पत्ता भी नहीं हिलता है जबतक हम आदेश को स्वयं पढ़कर दस बार कांट-छांट नहीं करते तब तक साहब हस्ताक्षर नहीं करते, हम अगर नहीं रहेंगे तो साहब का कलम फस जाएगा। आगे और ओडियों में कहते हैं एक आदमी अनु पटेल से बात करता है और कहता है जब इतना निकटतम है आपका हमारा काम कैसे गड़बड़ हो गया है। अनु पटेल कहते हैं आपके काम को मंत्री (रत्नेश सादा) ने गड़बड़ किया है। वो कहता है कि मंत्री जी आ गए हैं उनको भी लाख पचास हजार देकर आपका काम करवा देंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नेताओं ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। जिरो टांलरेंस एक जुमला बन कर रह गया है। ओडियो के निष्पक्ष जांच कर एडीएम और ओडियो बोलने वाले सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई कि जाय। एवं सभी का चल अचल संपत्ति की जांच मांग किया और जिले में भ्रष्टाचार के संरक्षक मंत्री रत्नेश सादा को तुरंत बर्खास्त कर चल अचल संपत्ति की जांच कर कानूनी कार्रवाई किया जाय। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओमप्रकाश नारायण, जिला सचिव प्रमानंद ठाकुर,राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर, सीपीएम नेता कुलानन्द कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, माले कुन्दन यादव राजद जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण यादव, कांग्रेस के सीताराम साह सीपीआई नेता विजय यादव,भवेश यादव, शंकर कुमार, प्रभुलाल दास मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.