विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस व प्रशासन के सहयोग से लोक भारती सेवा आश्रम द्वारा कार्यक्रम आयोजित
सहरसा : मधेपुरा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस व प्रशासन के सहयोग से लोक भारती सेवा आश्रम द्वारा श्रम संसाधन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के उपरान्त रैली निकाल कर आम जन मानस में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, अवनिश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और छात्र, युवा, महिलाएं शामिल रहीं। लोक भारती सेवा आश्रम के जिला समन्वयक विकास कुमार ने कहा कि "कानून लागू करने वाली एजेंसियों और जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग का हम वादा करते हैं । बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और उनके मूल अधिकारों से महरूम कर देता है, लिहाजा इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है। बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि स्कूल में है। बाल श्रम से बच्चों को मुफ्त कराने के लिए जिला प्रशासन व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय के साथ काम करते रहेंगे। साथ ही, हम सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चे की देखभाल हो, समुचित पुनर्वास हो और उसे वो सभी सुविधाएं मिलें जिसका वह हकदार है।"कार्यक्रम में लोक भारती सेवा आश्रम के देवराज भारती, ममता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीयों में चन्दन कुमार, कुमारी शैलजा,अनिस राज, प्रवीण कुमार, सागर कुमार चौधरी, पारूल कुमारी आदि ने भी अपने अपने विचार रखे तथा बाल श्रम मुक्त जिला बनाने की घोषणा किए।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.