पुलिस अधीक्षक हिमांशु को बाबा मटेश्वर धाम मे दी गई भावभीनी विदाई
सहरसा : जिले के पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु के शेखपुरा स्थानांतरण के उपरांत अपने कार्यकाल के अंतिम दिन सोमवार को उन्होंने प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर बाबा मटेश्वर नाथ का दर्शन एवं पूजन किया तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।दर्शन-पूजन के उपरांत बाबा मटेश्वर धाम श्रावणी मेला के संस्थापक श्री मुन्ना भगत ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु को पाग,चादर एवं बाबा मटेश्वर नाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर मुन्ना भगत ने कहा कि श्रावणी मेला 2025 के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग एवं बेहतर विधि-व्यवस्था प्रबंधन के कारण लाखों श्रद्धालुओं ने सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा मटेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। उनके प्रशासनिक कार्यों एवं जनहित के प्रति समर्पण को सहरसा जिला सदैव याद रखेगा।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने बाबा मटेश्वर धाम से जुड़े लोगों के स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहरसा में बिताया गया समय उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर श्री मुकेश कुमार ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय-1, डीएसपी मुख्यालय-2, सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष, बलवाहाट थानाध्यक्ष,श्री धीरेन्द्र राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.