गवैया खां की स्मृति में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सहरसा : जिले के ग्राम पंचायत पड़री के बजरंगवली स्थान में एक दिवसीय स्वर्गीय महेंद्र नारायण खां (गवैया) के स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मानस मनुराज झा MBBS DNB, डॉ ऋषभ कुमार बिमल BDS ओर डॉ अतुल भारद्वाज PHD in बायोकेमिस्ट्री द्वारा सभी मरीजों का परामर्श किया गया। जिसमें दवा और जांच की सुविधा निःशुल्क प्रदान किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रमन कुमार खां (डब्लू) जी का अहम योगदान रहा ओर मनोरंजन कुमार खां, गजेंद्र नारायण खां, रमन कुमार खां, सुधांशु शेखर खां, सुधीर कुमार,अंकित झा,चेतन कात्यायन,आनंद झा,प्रमोद कुमार आदि ग्राम वासियों का भी सहयोग सराहनीय रहा। जिस कारण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल रहा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.