बिहार राज्य किसान सभा जिला कौंसिल सहरसा इकाई की बैठक संपन्न

सहरसा : बिहार राज्य किसान सभा जिला कौंसिल सहरसा की बैठक साथी यशोधर मंडल की अध्यक्षता में हुई। सबसे पहले एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई। जिसके उपरांत किसान सभा के जिला सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने पिछले कामों की रिपोर्ट पेश किया जिसके बाद सभी साथी ने बहस में भाग लिया जिसके बाद कुछ महत्पूर्ण सुझाव को रिपोर्ट में समाहित किया। बैठक को संबोधित कर किसान सभा के प्रदेश महासचिव का. विनोद कुमार ने कहा भाजपा एनडीए सरकार के पूंजीपति पक्षिए नीतियों के चलते किसान मजदूर आत्म हत्या कर रहे हैं किसान के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं सरकार चंद लोगों के पक्ष में नियम कानून बना रहे हैं जिसके खिलाफ राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर 10 अगस्त को जेल भरो आन्दोलन में आम लोगों को शामिल होने का आवाहन किया। वहीं किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा आजादी के 78 वर्ष हों जाने के बाद भी किसान का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हों पाया आजादी के बाद से लेकर आज तक जो भी सरकार राज्य और केंद्र में रहीं वो सभी किसान विरोधी मजदूर विरोधी जनविरोधी सरकार रही है खास कर जब से भाजपा आरएसएस की सरकार आई हैं तब से किसान के उपर चौतरफा हमला तेज हुआ है किसान की जमीन सेटेलाईट शहर के नाम पर किसान की जमीन को पूंजीपतियों के हाथ कोड़ी के भाव में सौंपने की तैयारी में है सरकार जिसके खिलाफ 10 अगस्त को हजारों हजार किसान,मजदूर,छात्र,नौजवान, रसोईया, आशा ममता आंगनबाड़ी सहित सभी संविदा कर्मी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की संघर्ष का संखनाद किया। उपस्थित किसान सभा के राज कमिटी सदस्य संजय कुमार सिंह,रमेश यादव,मो शकिल अहमद खां, मनोज सिंह,केशव कुमार,जवाहर यादव,मो मुर्शीद, नौशाद आलम,आलम,पवन सादा,डोमी पासवान,बुधन मुखिया, उपेन्द्र महतो, भोला यादव, परमेश्वरी शर्मा, नागेश्वर पासवान, अन्य किसान नेता मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.