सहरसा की बेटी शांभवी झा ने राजधानी पटना में मचाया धूम,सभी ने कहा वाह!
सहरसा : जिले के कहरा प्रखंड के चैनपुर सहरसा व डॉ रहमान चौक सहरसा की बेटी शांभवी झा का गायन पटना के सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में मंगल पाण्डेय केवल सच सम्मान 2026 के दौरान संपन्न हुआ श्रोता एवं कई बिहार सरकार के मंत्रियों एवं कई गणमान्य को शांभवी ने खूब झूमाया।
कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार जी,कला संस्कृति मंत्री व खनन मंत्री प्रमोद कुमार जी, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी जी व सहरसा के विधायक आई पी गुप्ता जी व संपादक महोदय ब्रजेश मिश्रा व नीलेन्दु झा जी ने बच्ची के गाने की तारीफ कर शुभकामनायें दी।शांभवी झा कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक श्री तरुण झा जी एवं वरिष्ठ कवियत्री अंजु झा जी की पुत्री है।शांभवी के गुरू प्रो. गौतम सिंह जी एवं भारती सिंह जी ने भी शुभकामना बच्चों क़ो दिया।बताते चलें की शांभवी ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच एवं अनेक सांस्कृतिक महोत्सव में श्रोताओं को अपने गायन से मंत्र मुग्ध किया है।शांभवी के इस प्रस्तुति पऱ इनके गांव चैनपुर सहित पुरे सहरसा में हर्ष व्याप्त है।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.