संगठन सृजन 2025 प्रदेश कांग्रेस कमिटी

साहेबगंज- संगठन सृजन 2025 के तहत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी माननीय के.राजू जी एवं अध्यक्ष माननीय केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 24/08/25 को साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड पंचायत कमिटी का गठन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में किया गया ।
 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान एवं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास जी उपस्थित रहे।
सभी नव नियुक्त पंचायत पदाधिकारीयों को मुख्य अतिथि एवं प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। 
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष बरकत खान ने बताया की ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को और व्यापक रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान जारी है। 
पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दे कर कांग्रेस पार्टी ने निष्ठा, समर्पण और संघर्षशीलता के साथ काम करने का संकल्प दिलाया गया ।
 एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास जी कहा की “संगठन सृजन 2025” अभियान का संदेश साफ है – कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और इन्हीं की बदौलत लोकतंत्र मज़बूत होगा।
प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने अपने संबोधन में सभी नव नियुक्ति पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन सृजन 2025 के तहत आप पार्टी की रीढ़ हैं पार्टी ने  जिस उद्देश्य से आपको जिम्मेवारी दी है आपको उस पर खरा उतरना है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष मो सकील,नेहाल अख्तर, मो सकील, काबिल अहमद, शमीम अख्तर, मो जब्बार,मो नईमुद्दीन , मो सब्बीर , मो कुर्बान, मो शमीम, कसाफुददोजा, मस्कुर आलम, सब्बीर,बबलू,मोती लाल तुरी,सूडान तुरी,श्याम तुरी सफीक एवं अन्य कई कांग्रेसजन शामिल रहे।


संवाददाता -संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.