बरहरवा प्रखंड कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई

बरहरवा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, दूरदर्शी अर्थशास्त्री एवं महान नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती शुक्रवार को बरहरवा कांग्रेस अस्थायी कार्यालय, बशीर गैरेज, राजमहल रोड में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में शानदार ढंग से मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को याद कर रहा है। इसी क्रम में बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनकी जयंती मनाई।

अपने संबोधन में श्री खान ने डॉ. सिंह के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनमोहन सिंह एक भारतीय अर्थशास्त्री, नौकरशाह, शिक्षाविद और राजनेता थे। उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद वे चौथे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ. सिंह भारत के पहले और अब तक के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री थे। साथ ही, नेहरू के बाद वे ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए।

इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मनोज घोष, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, मिथुन मंडल, संतोष झा, संतोष राम, छोटे लाल रामानी, बिष्णु मॉल, मो. अहमद, राजू, अजीत कुमार रॉय समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.