जरूरतमंद विकलांगों के बीच कंबल वितरण, तत्पश्चात नगर कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न

साहेबगंज - कड़ाके की ठंड को देखते हुए बरहरवा नगर के राजमहल रोड स्थित बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत जरूरतमंद विकलांग महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि श्री बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नगर क्षेत्र के दिव्यांग महिला एवं पुरुष लाभान्वित हुए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने इस सहयोग के लिए कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि ठंड के इस कठिन मौसम में जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनसेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी समाज के हर कमजोर वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। नगर कांग्रेस कमिटी की अहम बैठक संपन्न कंबल वितरण कार्यक्रम के उपरांत बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बरहरवा नगर कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष श्री मनोज घोष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बरकतुल्लाह खान उपस्थित रहे

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना एवं संगठन को चुनावी दृष्टिकोण से और अधिक सशक्त बनाना रहा। जिला अध्यक्ष श्री बरकतुल्लाह खान ने नगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा शीघ्र होने वाली है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। बैठक में नगर पर्यवेक्षक श्री कमल आर्य,वरिष्ठ कांग्रेसी मो नसीरुद्दीन,गुलाम रब्बानी,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,शाहनवाज नासीर,अनन्त लाल भगत,नेहाल अख्तर,विक्की कर्मकार,छोटे लाल रामानी,आफताब आलम,निसार अहमद,दीपक कुमार नगर पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टर - संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.