पाकुड़ विधायक निसात आलम ने जलापूर्ति योजना को लेकर विधानसभा मे भेजा निवेदन

साहेबगंज :  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से कोटल पोखर बाजार के लिए बनाया गया ग्रामीण जिला पूर्ति योजना पिछले 1 वर्ष से बंद पड़ा हुआ है जिस कारण यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त नहीं हो रहा है पूरे मामले को लेकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने  कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर झारखंड विधानसभा में निवेदन पत्र भेजा है

विधायक निसात आलम ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी प्राप्त हुआ है कि जलापूर्ति योजना पिछले 1 साल से ठप पडा हुआ है जबकि यह योजना सरकार ने पूर्ण कर ग्रामीणों के लिये सौंप दिया है जबकि यहां पर विभागीय लापरवाही एवं कुछ अन्य गड़बड़ी के कारण यह योजना बंद पड़ा हुआ है उन्होंने पूरे मामले को लेकर विधानसभा समिति विभागीय मंत्री एवं विभागीय सचिव को इस संबंध में वार्ता भी किया है उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण के लिए काफी वरदान साबित हो रहा था लेकिन पिछले एक वर्ष से बंद रहने के कारण काफी दिक्कत हो रही है कई लोगों को आज भी बाजार से खरीद कर शुद्ध पेयजल पीना पड़ रहा है जबकि सरकार ने शुद्ध पेयजल के लिए बड़ा सा टंकी एवं पाइपलाइन का निर्माण करवाया है यहां पर पानी गुमानी नदी से सीधे पहुंचता है और  फिल्टर होकर पूरे बजार में सप्लाई होता है विधायक ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उक्त योजना को चालू करने को लेकर जल्द पहल करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा

रिपोर्टर :  संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.