बरहरवा CHC में एक्स-रे सेवा ठप, नगर अध्यक्ष अर्पिता दास ने बहाली की उठाई मांग

साहेबगंज : बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पिछले कई महीनों से एक्स-रे मशीन बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पंचायत बरहरवा की अध्यक्ष अर्पिता दास ने सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सेवा बहाल करने की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन टेक्नीशियन के अभाव में लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है, साथ ही मरीजों को अनावश्यक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
नगर अध्यक्ष ने प्रशासन से आग्रह किया है कि बरहरवा CHC में शीघ्र टेक्नीशियन की व्यवस्था कर एक्स-रे सेवा को पुनः चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और उन्हें बाहर भटकना न पड़े।
स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का सुचारू संचालन बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करती है 

रिपोर्टर : संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.