जन संवाद एवं एस.आई.आर. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
साहिबगंज : साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के आहुतग्राम पंचायत स्थित विवाह भवन प्रांगण में बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद एवं एस.आई.आर. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणजीत टुडू ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक निसात आलम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड में होने वाले एस.आई.आर.प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष बरकत खान ने प्रखंड संवाद एवं पेशा एक्ट के बारे में विस्तार रूप से अपनी बातों को रखा उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सभी बीएलओ को अभी से सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर एस.आई.आर. की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया। विधायक महोदया निसात आलम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि बुथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं,और उनकी सजग़ता से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है।उन्होंने सभी बी एल ओ से अपील की कि वह अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें तथा उन्हें एस आई आर प्रक्रिया के सही जानकारी दें।उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बी एल ए मास्टर ट्रेनर हीरालाल साहा एवं मुरसलीम खान ने विस्तार से एस आई आर प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि सही जानकारी और समय पर कार्यवाही ही इस प्रक्रिया की सफलता की कुंजी है। उन्होंने बीएलओ को तकनीकी पहलुओं,फॉर्म भरने की प्रक्रिया,दस्तावेजों की जाँच एवं त्रुटियों के सुधार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुथ स्तर पर कार्य करते समय पारदर्शिता और सतर्कता बेहद आवश्यक है।उन्होंने सभी बी एल ए से अपील की वह मतदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुने और समय पर समाधान सुनिश्चित करें ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू एवं कार्यकारी प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में काफी संख्या में पंचायत अध्यक्ष, बी एल ए ,कांग्रेसी कार्यकर्ता गण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मौक़े पर वरिष्ठ कांग्रेसी रैसूल आलम,जिला उपाध्यक्ष नाबिद अंजुम, मुखिया संझली सोरेन,प्रखण्ड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी अनन्त लाल भगत, प्रखण्ड उपाध्यक्ष मो. सफातुल्लाह, प्रखंड महासचिव निताय सरकार सहित सैकड़ो बी एल ए एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संतोष शर्मा

No Previous Comments found.