बरहरवा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

बरहरवा : प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के सशक्त प्रतीक भी थे।

वहीं, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता एवं भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का आह्वान किया मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्टर : संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.