उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
साहेबगंज - जिला दंडाधिकारी -सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अन्तर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,दिव्यांग पेंशन योजना,मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना,राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना,आदिम जनजाति पेंशन योजना,निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना,स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना तथा एचआईवी/एड्स पीड़ितों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पेंशनधारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के लाभुकों को प्रत्येक माह की निर्धारित तिथि पर पेंशन प्राप्त हो,यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मार्च माह 2026 तक भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी-सह- प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर - संतोष शर्मा


No Previous Comments found.