कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन पर कांग्रेस परिवार शोकाकुल
साहेबगंज : जिला कांग्रेस कमिटी, साहेबगंज के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव श्री रामसिंगार ओझा के निधन पर पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
रामसिंगार ओझा जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। वे संगठन के हर कार्यक्रम में पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ उपस्थित रहते थे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बहुत गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा की पार्टी को बहुत ही बड़ी छती हुई है।
रिपोर्टर : संतोष शर्मा
No Previous Comments found.