स्वतंत्रता दिवस को लेकर नागरिक मंच के कमिटी द्वारा स्टेडियम का भौतिक निरिक्षण किया गया
साहेबगंज : बरहरवा नगर पंचायत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर नागरिक मंच के कमिटी द्वारा स्टेडियम का भौतिक निरिक्षण किया गया जिसमें स्टेडियम कि स्थितियों को बारीकी से देखा गया तथा निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाया जा सके एवं किसी भी विद्यालय के विद्यार्थीयों को किसी भी प्रकार कि परेशानियों का सामना करना ना पड़े विशेष रूप से स्टेडियम कि साफ सफाई, पेय जल कि व्यवस्था, कीचड़ कि सफाई एवं गड्ढों कि भरायी इत्यादि कि व्यवस्था करना है।
निरिक्षण के दौरान मुख्य रूप से नागरिक मंच के उपाध्यक्ष मिठुन कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष निताय सरकार, सचिव छोटेलाल रमानी एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोज घोष, आशीष शर्मा, आलमगीर मंसूरी, तैयब शेख, शिवम पाण्डेय सहित अन्य मौजूद
थे।
रिपोर्टर : संतोष शर्मा
No Previous Comments found.