बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती
साहेबगंज - बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी बरहरवा के तत्वावधान में गुरुवार को बसीर गैरेज स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान उपस्थित रहे
रिपोर्टर - संतोष शर्मा
No Previous Comments found.